वीर शिवाजी एवं मराठा साम्राज्य

शिवाजी -


  • मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी थे / 
  • शिवाजी का जन्म 6 अप्रैल 1627 ई० में शिवनेर दुर्ग में हुआ था / 
  • शिवाजी के पिता का नाम शाहजी भोसले एवं माता का नाम जीजाबाई था / 
  • शाहजी भोसले की दूसरी पत्नी का नाम तुकाबाई मोहिते था 
  • शिवाजी के गुरु कोंडदेव थे / 
  • आध्यात्मिक क्षेत्र में शिवाजी के आचरण पर गुरु रामदास का काफी प्रभाव था /
  • शिवाजी का विवाह सईबाई निम्बालकर से 1640 ई० में हुआ /
  • शाहाजी ने शिवाजी को पूना की जागीर प्रदान कर स्वयं बीजापुर रियासत में नौकरी कर ली / 
  • 1644 ई० में शिवाजी ने सर्वप्रथम बीजापुर के तोरण पर अधिकार कर लिया / 
  • 1656 ई० में शिवाजी ने रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया / 
  • बीजापुर के सुल्तान ने अपने योग्य सेनापति अफजल खां को 1665 ई० में शिवाजी को पराजित करने के लिए भेजा शिवाजी ने अफजल खां की हत्या कर दी / 
  • शिवाजी ने सूरत को 1664 ई० एवं 1679 ई० में लूटा / 
  • पुरंदर की संधि 1665 ई० में राजा जयसिंह एवं शिवाजी के बीच हुआ / 
  • 1672 ई० शिवाजी ने पन्हाला दुर्ग को बीजापुर से छीना / 
  • 5 जून 1674 ई० को शिवाजी ने रायगढ़ में वाराणसी के प्रसिद्ध विद्वान श्री गंगाभट्ट द्वारा अपना राज्याभिषेक करवाया /
  • शिवाजी को औरंगजेब ने मई 1666 ई० में जयपुर में कैद कर लिया जहा से वे 16 अगस्त 1666 ई० में भाग निकले / 
  • शिवाजी के मंत्रिमंडल को अष्टप्रधान कहा जाता था / अष्टप्रधान में पेशवा का पद सर्वाधिक  महत्वपूर्ण था / 
  • चौथ एवं सरदेशमुखी शिवाजी के द्वारा लगाए गए महत्वपूर्ण कर थे /
  • शिवाजी की  मृत्यु ३ अप्रैल 1680 ई० में 53 वर्ष की आयु में हो गयी / 

शम्भाजी - 

  • शिवाजी का उत्तराधिकारी शम्भाजी थे /
  • शम्भाजी ने उज्जैन के हिन्दी एवं संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान कवि कलश को अपना सलाहकार नियुक्त किया /
  • मार्च 1689 ई० को मुग़ल सेनापति मखर्रब खां ने शम्भाजी एवं कवि कलश की संगमेश्वर में ह्त्या कर दी / 

राजाराम - 

  • शम्भाजी के बाद 1689 ई० में राजाराम को नए छत्रपति के रूप में राज्याभिषेक किया गया /
  • राजाराम ने अपनी दूसरी राजधानी सतारा को बनाया / 
  • राजाराम मुगलों से संघर्ष करता हुआ मार्च 1700 ई० में मारा गया / 
  • राजाराम की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी ताराबाई अपने 4 वर्षीय पुत्र शिवाजी द्वितीय का राज्याभिषेक कराकर मराठा साम्राज्य की वास्तविक संरक्षिका बन गयी / 
  • 1707 ई० में औरंगजेब की मृत्यु के बाद शम्भाजी के पुत्र साहू(जो औरंगजेब के कब्जे में था ) भोपाल के निकट के मुग़ल शिविर से वापस महाराष्ट्र आया / 
  • साहू और तारामती के बीच 1707 ई० में खेडा का युद्ध हुआ जिसमे साहू विजयी हुआ / 
  • साहू ने 22 जनवरी 1708 ई० को सतारा में अपना राज्याभिषेक करवाया /
  • 1713 ई० में साहू ने बालाजी विश्वनाथ को पेशवा बनाया इनकी मृत्यु 1720 ई० में हुई / इसके बाद पेशवा बाजीराव प्रथम हुए / 

 पेशवा बाजीराव-

पालाखेडा का युद्ध 1728 ई० में बाजीराव प्रथम एवं निजाम के साथ हुई जिसमे निजाम की हार हुई / निजाम के साथ मुंगी शिवागाव की संधि हुई /   

दिल्ली पर आक्रमण करने वाला प्रथम पेशवा बाजीराव प्रथम था / जिसने 29 मार्च 1737 ई० को दिल्ली पर धावा बोला था / 

बाजीराव प्रथम मस्तानी नामक महिला से सम्बन्ध होने के कारण चर्चित रहा / 

1740 ई० बाजीराव प्रथम की मृत्यु हो गयी / 

बालाजी बाजीराव-   

बाजीराव प्रथम की मृत्यु के बाद बालाजी बाजीराव 1740 ई० में पेशवा बने /

1750 ई० में संगोला संधि के बाद पेशवा के हाथ में सारे अधिकार सुरक्षित हो गए / 

बालाजी बाजीराव को नाना साहब के नाम से भी जाना जाता है / 

झलकी की संधि हैदराबाद के निजाम एवं बालाजी बाजीराव के मध्य हुई / 

बालाजी बाजीराव के समय में ही पानीपत का तृतीय युद्ध 1761 ई० में हुआ /जिसमे मराठो की हार हुई / हार को नहीं सह पाने के कारण बालाजी की मृत्यु 1761 में हो गयी / 

अंतिम पेशवा राघोवा का पुत्र बाजीराव द्वितीय था , जो अंग्रेजो की सहायता से पेशवा बना था / 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

if you have any doubt please let me know